वाराणसी । सपा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी संसदीय क्षेत्र के नेताओं के साथ पूरे 4 घंटे बैठक किया। एक-एक नेताओं से व्यक्तिगत रूप से वाराणसी संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभाओं के जोन एवं सेक्टर की जानकारी ली।

उपस्थित नेताओं को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आप लोग कमर कस लें। इंडिया गठबंधन के तहत वाराणसी संसदीय क्षेत्र की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जाती है तो वहां पर सपा पीडीए के उम्मीदवार पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल होंगे। वहां पर उपस्थित पार्टी के नेताओं द्वारा एक स्वर में उनके नाम पर सहमति जताई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव, समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव, अशफाक अहमद डब्लू, डॉ० ओपी सिंह, आनंद मौर्य, राजेश यादव नत्थू, उमेश प्रधान, राम सिंह पूजा यादव, नीतिकेश सिंह रिकी, ललित यादव, पखंडी बिंद, धर्मेंद्र यादव, गोपाल यादव, राजू यादव, मनीष सिंह व शमीम अंसारी आदि थे।

 

 

*सपा प्रमुख ने सौरभ के परिजनों को दी पांच लाख की सहायता*

 

वाराणसी। लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सौरभ के परिजनों को प्रदेश कार्यालय लखनऊ में 5 लाख का चेक दिया। विगत दिनों चौबेपुर थाना क्षेत्र के मढ़नी, महासीपुर निवासी सौरव यादव की कार सवार अपराधियों द्वारा पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। जिसकी बीएचयू ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। पिछले महीने 4 दिसम्बर को वाराणसी आगमन के दौरान अखिलेश यादव सौरभ के घर गये थे और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया था। पार्टी कार्याल में सौरभ के भाई को उसके पिता बचाऊ के नाम से चेक प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *