
वाराणसी।वाराणसी कोर्ट से ज्ञानवापी के तहखाने में व्यास परिवार को पूजा करने का अधिकार और 07 दिन में व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी महोदय को करने के लिए कहा गया है।
यह सनातनियों के लिए हर्ष और उत्साह का विषय ही नहीं सनातनियों की ऐतिहासिक जीत है।
आज विश्व वैदिक सनातन न्यास की बैठक में वाराणासी जिला न्यायालय को साधुवाद देते हुये सर्वसम्मत से सत्य की जीत बताया गया।
बैठक में कहा गया कि अब ज्ञानवापी आदिविशेश्वर मंदिर मिलने का रास्ता साफ हो गया है, जल्दी ही पूरा ज्ञानवापी मंदिर संवैधानिक तरीके से हिंदुओं के अधिकार में होगा, एवं भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सन्तोष सिंह, पंकज अग्रवाल, अरविंद मिश्र, विकास शाह, राजेश्वर शुक्ला, के के सब्बरवाल, विध्याचन्द, राजकुमार, अनिशा शाही, विकाश सिंह, प्रवीण सिंह, राजेश चौरसिया, अनुराग इत्यादि लोग मौजूद थे।
