वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देशानुसार उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में गोबर्धन वाराणसी फाउण्डेशन, एस0पी0वी0, शहंशाहपुर में कृषक उत्पादक संगठन की जनपद स्तरीय परियोजना प्रबन्धक इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
उप प्रबंधक गोबर्धन वाराणसी फाउण्डेशन विक्रमादित शिंदे द्वारा उपस्थित एफ0पी0ओ0 को अवगत कराया गया कि फाउण्डेशन द्वारा जैविक खेती की संभावना तथा इनपुट के रूप में सी.बी.जी प्लान्ट से नेचुरल मैन्योर (प्राकृतिक जैविक खाद) का उत्पादन किया जा रहा है। जिसे एफ0पी0ओ0 को रू0-5 प्रति किग्रा की दर दिया जाएगा। समस्त एफ0पी0ओ0 से अपेक्षा की गयी कि धान की पराली को गोबर्धन वाराणसी फाउण्डेशन तक पहुंचान पर रू0 3.50 किग्रा की दर खरीदारी करेगा। साथ-साथ एफ0पी0 ओ0 को नेपियर घास की खेती कराए जाने की भी अपेक्षा की गयी। नेपियर घास को गौबर्धन फाउण्डेशन तक पहुंचाने पर रू0-1.50 किग्रा दर खरीदारी करेंगा। नेपियर घास को एक बार लगाने पर पॉंच वर्षों तक कटाई की जा सकती है। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा एफ0पी0ओ0 से जनपद में पान की खेती कराए जाने हेतु अपेक्षा की गयी। वर्तमान समय में जनपद में दो कृषकों द्वारा ही पान की खेती की जा रही है। विभाग द्वारा तैयार किए गए हाईटेक नर्सरी से तैयार पौधों को 2.00 रू0 प्रति पौध तथा एफ0पी0ओ0 द्वारा उपलब्ध कराये गये बीज की नर्सरी तैयार करके रू0 1.00 प्रति पौध की दर से दिया जाएगा एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अन्तर्गत कृषकों को 75 से लेकर 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है। उप कृषि निदेशक द्वारा उपस्थित समस्त एफ0पी0ओ से अपेक्षा की गयी की फाउण्डेशन से जुड़कर नेचुरल मैन्योर (प्राकृतिक जैविक खाद) की बिक्री (विपणन) करके लाभ कमा सकते हैं।
बैठक में सुभाष कुमार जिला उद्यान अधिकारी, विक्रमादित शिंदे उप प्रबंधक गोबर्धन वाराणसी फाउण्डेशन, एस0पी0वी0, शहंशापुर के साथ-साथ एफ0पी0ओ0 पदाधिकारी इंजी0 अमित सिंह, ओम प्रकाश दुबे, डा0 राम कुमार राय, पवन सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहें।
