रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी 68 लोकसभा लालगंज(सु•)के केंद्रीय चुनावकार्यालय का हुआ शुभारम्भ किया गया।लालगंज बाज़ार में भाजपा लालगंज के

केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ लोकसभा प्रभारी लालगंज व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा घनश्याम पटेल भाजपा के साथ भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार चुनावी मोड में रहती है। इसलिए केंद्रीय चुनाव कार्यालय का पहले से ही उद्घाटन करके चुनाव का संचालन यही से करेगी। जिससे लालगंज लोकसभा का चुनाव बड़े अंतर से जीत हासिल कर के देश के प्रधान सेवक मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगी।

इस अवसर पर लालगंज के मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी,पल्हना मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह, बरदह मंडल अध्यक्ष बृजेश राय,ठेकमा मंडल अध्यक्ष उमाकांत तिवारी,ठेकमा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रजनीश जायसवाल, भाजयुमो पल्हना मंडल अध्यक्ष अंशु मिश्रा व सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहें!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *