वाराणसी। पूर्वांचल आर्थिक संघ के अध्यक्ष व हिंदू पी जी कॉलेज, जमानिया (गाजीपुर) के पूर्व प्राचार्य व अर्थशास्त्र विभाग के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो शरद कुमार ने कहा कि वित्तमंत्री के द्वारा पेश किये गये इस अंतरिम बजट से अर्थव्यवस्था को आने वाले दिनों में और सुधार होने की संभावना हैं। बजट से किसानों महिलाओं और गरीबों को राहत हैं। इसी बात को केन्द्र में रखकर निजी निवेश और सार्वजनिक निवेश दोनों में ही वृद्धि करने की कई योजनाएं प्रारंभ की गई हैं। आयकर के रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया हैं। सामाजिक सुरक्षा और बेरोजगार लोगों की आर्थिक सुरक्षा पर बजट को और बढ़ना चाहिए। पर्यटन केंद्रों का विकास करने का निर्णय इस बजट में लिया गया हैं। वित्त मंत्री ने अमृत काल को ही कर्तव्य का प्रतीक बताया। सरकार का आर्थिक मॉडल सामाजिक कार्य पर आधारित हैं। असंगठित क्षेत्र को मजबूत करने के लिए और अधिक धन के आवंटन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के महकमे पर पहले से अधिक बजट निर्धारित किया गया। उद्योग और विनिर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया हैं क्यो की इसके विस्तार से आर्थिक विकास की वृद्धि दर बढ़ने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने बताया की आधारभूत संरचना पर पहले की तरह इस बार भी बजट में ठोस प्रावधान किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *