वाराणसी।भाजपा की गरीब कल्याण के प्रति विकास दृष्टि एवं अपनी सरकारों के द्वारा संपन्न हुए विकास कार्यों को जन-जन तक ले जाकर जनता का विश्वास अर्जित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए शुक्रवार को गुलाब बाग, सिगरा स्थित पार्टी कार्यालय में किसान मोर्चा द्वारा आयोजित ग्राम परिक्रमा कार्यशाला में प्रत्येक प्रवासी से अपने आवंटित बूथ में 24 घंटे प्रवास का आह्वान किया गया।

भाजपा किसान मोर्चा महा नगर द्वारा आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत घर-घर संपर्क करते हुए सरकार तथा संगठन की योजनाओं को बताना और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ बैठकर चर्चा पर चर्चा करना संगठन दृष्टि से बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। उन्होंने सभी से अभियान की फोटो सरल ऐप पर अपलोड करने के साथ प्रत्येक बूथ में मतदाता सूची के वाचन के निर्देश दिए।

कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन ने स्वच्छता अभियान चलाकर ग्राम परिक्रमा अभियान की शुरुआत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तथाकथित गुप्त रूप से भारत के विकास को बाधित करते हुए येन – केन – प्रकारेण भाजपा को हराने के लिए रात दिन एक करने वाले विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने का मन आम जनता ने बना लिया है।

कार्यशाला का संचालन किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने किया।

कार्यशाला को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक राय, क्षेत्रीय महामंत्री जयनाथ मिश्रा, महानगर अध्यक्ष योगेश सिंह पिंकू ने भी संबोधित किया।

इस दौरान मुख्य रूप से विश्वास जायसवाल, राहुल गुप्ता, शीतल सिंह राजपूत, गोपाल सिंह, विवेक पांडेय, संगीता पटेल, रोहित जायसवाल, सौरभ पटेल, अमन केसरी, जय विश्वकर्मा, संतोष सेठ, उदय श्रीवास्तव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *