
6 फरवरी को मेला क्षेत्र में जुटेंगे सन्त- महन्थ और देश भर के गौ-भक्त
वाराणसी।प्रयागराज में 6 फरवरी को आहूत की जाने वाली गौ संसद में भाग लेने हेतु परमाराध्य परमधर्माधीश ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शङ्कराचार्य स्वामीश्रीः: अविमुक्तेश्वरानन्द: सरस्वती “1008” ने आज काशी से प्रस्थान किया।
प्रयागराज प्रस्थान से पूर्व पूज्यपाद शङ्कराचार्य जी महाराज ने धर्मसम्राट् करपात्री जी महाराज व ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर जगद्गुरु शङ्कराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज के अत्यन्त प्रिय शिष्य गोलोकवासी पं सम्पूर्णानन्द तिवारी के भदैनी स्थित आवास पर पहुँचकर भावपूर्ण श्रद्धाञ्जलि अर्पित की और उनकी सद्गति की कामना की एवं परिजनों को धैर्य धारण करने हेतु आशीर्वाद दिया।
प्रयागराज में आज 2 फरवरी को रामा गौ मंगल प्रवेश, 3 फरवरी को रामा गौ-गंगा पूजा, 4 फरवरी को रामा गौ मेला परिक्रमा, 5 फरवरी को रामा गौ विद्वत्सभा/रामा गौशाला संचालक सम्मेलन/रामा गौ उत्पाद प्रदर्शनी/रामा गौव्रती वैरागी सम्मेलन,6 फरवरी को रामा गौ संसद, 7 फरवरी को रामा गौ मेलाबंदी, 8 फरवरी को माघ महात्म्य, 9 फरवरी को प्रयाग माहात्म्य पर प्रवचन होगा। मौनी अमावस्या को स्नान का पश्चात् वे प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर सर्वश्री ब्रह्मचारी परमात्मानन्द,मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय, सर्वदानंद तिवारी,डॉ रुद्रानंद तिवारी, सदानंद तिवारी,अनुपानंद तिवारी,अनुपम तिवारी,शिवानंद तिवारी,अजय शुक्ला,सच्चिदानंद तिवारी,प्रकाश तिवारी,दीपू तिवारी, डॉ गिरीश चन्द्र तिवारी, यतीन्द्र चतुर्वेदी,राजू शर्मा, रामचन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में संत व भक्त उपस्थित थे।
