
वाराणसी। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में शुक्रवार को खेल प्रतियोगिता में मीरा फाउंडेशन के बच्चों ने प्रतिभाग किया। 100 मीटर रेस में प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अजय कुमार ,दीपशिखा,विजय टाटा,सोनम प्रसाद, रागिनी आदि थे। खेल में प्रोत्साहन के लिए मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति की स्नेहा उपाध्याय,
जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज, अनिल ने बच्चों को पुरस्कृत किया। मीरा फाउंडेशन की सदस्य दीपशिखा को खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
