
वाराणसी। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए पखवारा के अंतर्गत सारनाथ रिंगरोड के पास सिंहपुर में जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक की गयी। बैठक में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद एवं आजमगढ़ के लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का जन्म दिन सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष धूमधाम से साथ मनाया। पूर्व सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव के जन्मदिन पर 250 गरीब, असहाय एवं जरूरत मंदो में कम्बल वितरित किया गया औऱ विराट बिरहा दंगल का आयोजन किया गया। आयोजक आनन्द यादव ने अतिथियो का स्वागत किया। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने किया।
पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। लोकसभा चुनाव में पीडीए भाजपा के एनडीए को हरायेगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका, डा. ओपी सिंह, गणेश यादव, आनंद मोहन गुड़डू, लालमन राजभर, शोभनाथ यादव, उमेश प्रधान, ज्ञानेंद्र यादव “ज्ञानू”, सुनील मिश्रा, भाला लखेन्द्र राजभर, नरेंद्र यादव नथुनी, राकेश यादव, जितेंद्र पटेल जित्तु,विजय टाटा, बृजेश यादव, अजय राजभर, विकाश बुल्लू व आर्यन कुमार आदि थे।
कार्यक्रम की संचालन विनोद कुमार भीम, धन्यवाद ज्ञापन आनंद यादव ने किया।
