मंडलायुक्त ने काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया

 

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में आयोजित हो रही काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता के फाइनल राउन्ड में प्रतिभाग करते हुए प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। मंडलायुक्त ने कार्यक्रम में बोलते हुए इतने बड़े स्तर पर क्विज प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता अपने आप में विश्व रिकॉर्ड है जिसमें एक जिले में दो लाख से ज्यादे प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी एजेंसी द्वारा दिया जायेगा। पांच हजार प्रश्नों की किताब बनाने में जिन्होंने भी मेहनत किया उन्होंने उन सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अब यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जायेगी। तैयार हुई किताब काशी के लोगों के लिए एक रेफरेंस किताब होगी जिसमें काशी की पूरी जानकारी छिपी होगी। ये किताब विभिन्न प्रतियोगी परीक्षार्थियों के साक्षात्कार में भी मददगार साबित होगी।

 

यह प्रतियोगिता विभिन्न जिलों तथा सांसदों के लिए एक रोल मॉडल साबित होगी ताकि वो भी अपने यहां इस प्रकार के आयोजन को बढ़ावा दें। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों के लिए काशी के सांसद तथा देश के प्रधानमंत्री के प्रयासों की भी सराहना करते हुए उनके तरफ से आयोजन में लगे सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

मंडलायुक्त ने बताया की पहले तथा अब की बदलती हुई काशी के थीम पर इसी महीने एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में पहली बार वाराणसी में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अगले साल पुनः इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें आप सभी पूरी तैयारी के साथ बढ़चढ़कर भाग लें। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः दशाश्वमेध, विद्यापीठ तथा सेवापुरी की टीम को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *