चन्दौली।चंदौली जिला अस्पताल से सम्बद्ध MCH WING संभाग मे चिकित्सक/कर्मचारियो उपरोक्त चिकित्सालय जो प्रधान मंत्री के द्वारा आदेशित 100 बिस्तर वाले अस्पताल के रूप मे 2018 -19 से कार्य कर रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां के सभी चिकित्सको, नर्सेज,क्लर्क आदि कर्मचारियो की नवम्बर-दिसम्बर 2023 और जनवरी 2024 की पगार न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे है।

यहां महिलाओं में होने वाले सभी बीमारियों खासकर गर्भाधारण से प्रसव की सभी प्रक्रिया देश के प्रधान मंत्री के निर्देशन में चल रहा।

12 वर्ष के बीमार बच्चों के रोग का यथासम्भव ईलाज भी होता है।शत प्रतिशत निःशुल्क सेवा है।

यहाँ के सभी चिकित्सकों, नर्सेज, क्लर्क आदि कर्मचारियों की पगार 3 माह से अधिक समय से नहीं मिल पा रहा है। पगार न मिलने से अधिकारी व कर्मचारी आर्थिक स्थिति से कमजोर हो गए हैं।

इस आर्थिक विपन्नता दूर करने के लिये शीघ्रातिशीघ्र आवश्यक कदम उठाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया जाय। जिससे नारी सेवा में व्यवधान दूर हो जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *