मां अन्नपूर्णा सेवा समिति ने होली मिलन समारोह आयोजित कर किया सम्मानित

 

चंदौली।होली की पूर्व संध्या पर चकिया बलिया स्थित मां अन्नपूर्णा सेवा समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया ।

समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाध्यपक बलिया कला ब्रह्म सिंह, एवं पूर्व अध्यापक बलिया कला अब्दुल सुभहान (मौलवी) गुरु जी रहे ।

मां अन्नपूर्णा सेवा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

सम्मान करके समाज में सामाजिक समरसता का एक संदेश दिया ।

अतिथि गण ने कहा होली का पर्व सामाजिक समरसता, लोक बंधुत्व की भावना से मिलजुल कर मनाए ।

समारोह में होली गीत गायन व नृत्य कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी।

आयोजन में विशेष रूप से अमन सिंह,रामनारायण शामिल रहे।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *