वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कार्यालय चेतगंज सभागार में आगामी श्रावण के सोमवार पर विभिन्न शिव मंदिरों पर स्वयंसेवकों के ड्यूटी हेतु मार्गदर्शन एवं चर्चा हेतु आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी (नगर )गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में हुई। जहां विभिन्न प्रखंडों ने अपनी तैयारी पर चर्चा किया साथ ही स्थानान्तरणाधीन अपर जिलाधिकारी (नगर) गुलाब चंद्र को वार्डेन, स्वयंसेवकों और सदस्यों ने माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी। चीफ वार्डेन केशव जालान और उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर अपर जिलाधिकारी (नगर) का सम्मान किया गया। कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिविजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने माल्यार्पण कर एडीएम सिटी का माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार, डिवीजनल वार्डेन संजय राय, कन्हैया लाल यादव,मंगला प्रसाद, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अभिषेक जायसवाल,निधि देव अग्रवाल, जय प्रकाश जायसवाल,अयन बोस, पुर्णेन्दु हलधर,अजय वर्मा,डा.पीयूष पांडेय,शहजादा कुरैशी,अरूण जायसवाल समेत विभिन्न प्रखंडों के वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *