सत्तर सदस्यी दल का हुआ स्वागत

 

वाराणसी। नवरात्र पंचमी तिथि को ललिता पंचमी के पावन अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में तमिलनाडु से पधारे 70 सदस्यीय श्रद्धालुओं के दल ने ललिता सहस्रनाम का सामूहिक पारायण किया ।

इस अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सदस्य के वेंकटरमण घनपाठी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।उन्होंने बताया कि ललिता पंचमी के अवसर पर अखंड सौभाग्य , सुख समृद्धि एवं वंश वृद्धि के लिए ललिता सहस्रनाम के पारायण करने का महात्म्य है। श्रद्धालुओं के दल का मंदिर प्रशासन की ओर से अभिनंदन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *