वाराणसी। समाजवादी महिला सभा जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाज़ार में हुई। मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव की देख रेख में समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शशी यादव एवं महानगर अध्यक्ष आरती यादव ने अपने कार्ययकरिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव ने कहा कि महिला सभा के संगठन को मजबूत करने के लिए महानगर के तीनों विधानसभाओं व 100 वार्डो में एवं जिले के पांचों विधानसभाओं एवं आठो ब्लाकों में घर घर जाकर लोगो को समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवम विचारधारा को बताना होगा और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ना होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शशी यादव, संचालन महानगर अध्यक्ष आरती यादव ने किया। बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष पुत्तुल यादव, शीला विश्वकर्मा प्रदेश सचिव महिला सभा, तनवीर फातमा, यशोदा पटेल, कौशल्या यादव, सुशीला केशरी, जिला महासचिव शशीदा बेगम, आरती कुशवाहा, पायल, प्रीती यादव, मालती पटेल, अख़्तर जहाँ, कंचन, मीरा, पूजा, सीमा, शशीकला गुप्ता, सपना कुशवाहा उपस्थित रहीं।