वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में नाविक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की हुई बैठक में वाटर टैक्सी के संबंध में चल रहे विवाद का फिलहाल पटाक्षेप हुआ। मंगलवार को रविदास घाट पर जिलाधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ नाविक संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ हुई बैठक में आम सहमति बनी कि नाविक संघ अपना 11 सदस्य टीम बनाएगा और यही 11 सदस्य टीम जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 1 माह के अंदर समस्या का स्थाई निदान सुनिश्चित करेगा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संघ के पदाधिकारियों से कहा कि गंगा में ओवरलोडिंग नाव का संचालन न किया जाए, गंगा घाटों पर नाव बनाने या मरम्मत के नाम पर अतिक्रमण अथवा गंदगी न किया जाए तथा गंगा घाटों पर आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए। जिस पर भी नाभिक संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि गंगा में ओवरलोडिंग नाव का संचालन कतई नहीं किया जाएगा और न ही गंदगी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *