वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर (9 जुलाई) राष्ट्रीय छात्र दिवस के पर काशी महानगर का गठन कर चुनाव अधिकारी प्रांत कोषाध्यक्ष डा. संजय सिंह गौतम ने नवीन कार्यकारिणी घोषित किया। जिसमें उदय प्रताप इंटर कॉलेज के गणित के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह महानगर उपाध्यक्ष चुने गए।‌ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने नई इकाई को शुभकामनाएं देते हुए वर्षभर उल्लेखनीय कार्य करने का आग्रह किया। संजीव कुमार सिंह विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने पूर्व में राजर्षि नगर के नगर अध्यक्ष का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया है।इनके चयन पर अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार डा.अरविंद सिंह ,सत्येंद्र सिंह डा.अंबिका सिंह,डा. रमेश सिंह, ठाकुर कुश प्रताप सिंह डा.शोभनाथ यादव, विवेकानंद पटेल,रितेश श्रीवास्तव, प्रो अशोक सोनकर, रैदास कथा वाचक श्रवण कुमार, मंगल सिंह ,विजय बहादुर सिंह ,सुधीर सिंह,राणा प्रताप सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *