वाराणसी ।’योगः कर्मसु कौशलम्’ कर्मों में कुशलता ही योग है। कुछ विद्वानों का यह मत है कि जीवात्मा और परमात्मा के मिल जाने को कहते हैं। ‘योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः’ चित्त की वृत्तियों के निरोध का नाम योग है।योग शांति का आश्रय प्रदान करता है, जो हमें जीवन की चुनौतियों का सामना शांति और धैर्य के साथ करने में सक्षम बनाता है।इससे शारीरिक, मानसिक मजबूती भी देता है।हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो भारतीय हैं, जहां ऋषियों – मुनियों की तपोभूमि रही है।जहां से योग की उत्पत्ति हुई है।दुनिया भर में योग विद्या की उत्पत्ति काशी के आदि योगी बाबा विश्वनाथ जी को “आदियोगी” तथा “योगगुरु” माना जाता है।काशीवासी सौभाग्यशाली हैं जो इस धरा के साथ जुड़े हैं, जहां से योग की उत्पत्ति हुई है ,दुनियां ने योग को सुना, सीखा और आत्मसात किया।

उक्त विचार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने

10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिसर स्थित दीक्षान्त लॉन में बतौर अध्यक्षीय उद्बोधन में व्यक्त किया।

कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह धरती असाधारण धरा है, यह धरती तर्पण, समर्पण, योग, प्रयोग, उपयोग की धरती है, यहां के असाधारण हैं।सम्पूर्णानन्द की कल्पना योग के बिना सम्भव नहीं है, दुनियां भर में इसी प्रांगण से योग के महत्व और उपयोगिता के संदेश जाना चाहिए।इसके लिए आप सभी योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराने तथा दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान करें।स्वंय योग को आत्मसात करेंगे तो स्वस्थ रहते हुये अन्य लोगों को भी स्वस्थ जीवन की उपयोगिता और उद्देश्य योग के द्वारा बता सकेंगे।आपसे ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज, स्वस्थ राष्ट्र और स्वस्थ विश्व की कल्पना साकार होगी।

कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि इस संस्था में योग से संबंधित पाठ्यक्रम के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व 15 जून से सप्ताहव्यापी योग शिविर का आयोजन किया गया था जिसका समापन भी आज वृहद योग समारोह के साथ किया जा रहा है।यह तपोभूमि है यहां पर योग साधना के द्वारा ही विद्यार्थियों को वेद और अन्य शास्त्रों का अध्ययन कराया जाता है।

उस दौरान वेदांत के विद्वान प्रो• रामकिशोर त्रिपाठी ने योग को साधना और एकाग्रता का केंद्र विन्दु बताया, न्याय शास्त्र के विद्वान प्रो रामपूजन पाण्डेय,प्रो हरिप्रसाद अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किया।

योगी आदित्य कुमार एवं योगी राजकुमार मिश्र ने विभिन्न योगों के प्रयोग, विधि एवं उपयोगिता को प्रायोगिक विधि से सम्पूर्ण प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।

मंच पर आसीन अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन।

संयोजक द्वारा मंच पर आसीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन योग तंत्र आगम के अध्यक्ष एवं संयोजक प्रो राघवेन्द्र जी दुबे ने किया गया।

उक्त अवसर पर कुलसचिव राकेश कुमार, वेदांती प्रो• रामकिशोर त्रिपाठी,प्रो रामपूजन पाण्डेय,प्रो हरिशंकर पाण्डेय, प्रो सुधाकर मिश्र, प्रो हरिप्रसाद अधिकारी,प्रो दिनेश कुमार गर्ग,प्रो रमेश प्रसाद, प्रो अमित कुमार शुक्ल,प्रो हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो महेंद्र पाण्डेय, प्रो शैलेश कुमार मिश्र, डॉ पद्माकर मिश्र, अध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों विद्यार्थियो ने सहभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *