
वाराणसी।रेल राजस्व,रेल यात्रियों,महिलाओं की सुरक्षा सम्मान सहयोग संवर्धन जैसे मानवीय कार्यों हेतु निर्भया सेना सदैव दृढ़ संकल्पित रहती है।
उक्त विचार सतीश मिश्र बाबा निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा सदस्य रेल मंत्रालय,भारत सरकार है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सतीश मिश्र बाबा के निर्देश पर जिला प्रभारी वाराणसी व्यापार प्रकोष्ठ बी एन दुबे के नेतृत्व मे सोमवार को निर्भया सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रख्यात समाजशास्त्री प्रो रविन्द्र नाथ मिश्रा,रिंकी सिंह , राष्ट्रीय सचिव,दीपक जायसवाल जिला सह प्रभारी वाराणसी व्यापार प्रकोष्ठ,जिलाध्यक्ष वाराणसी महिला प्रकोष्ठ विद्योत्तमा सिंह,संदीप तुलस्यान , नगर प्रभारी वाराणसी व्यापार प्रकोष्ठ,अनीता उपाध्याय,रंजना राय,तनुश्री मिश्रा,राजेश राय सहित प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी मंडल को संबोधित जनहित के तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बनारस के मंडल वाणिज्य निरीक्षक संजीत कुमार के माध्यम से प्रेषित किया गया। प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी तथा महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर को भी प्रेषित किया है।
इसमें बनारस से रामबाग प्रयागराज तक के सभी बड़े स्टेशनों सरकुलेटिंग रेरिया में आस पास खाली पड़े रेलवे भूमि पर कामर्शियल कॉम्प्लेक्स/दुकानों का निर्माण करने, दुकानों के आवंटन मे महिलाओं को प्राथमिकता देने,स्टेशनों पर महिला भारिकों की नियुक्ति में महिलाओं को प्राथमिकता देने, स्टेशनों पर भारिकों हेतु मानवीय आवश्यकताओं से युक्त शरण स्थल बनाने जैसे जनहित के कार्यों का अनुरोध किया गया है। इससे रेल राजस्व प्राप्ति के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार जीविका मिलने जैसे जन कल्याण का कार्य भी होगा जो रेल मंत्रालय भारत सरकार की भी मंशा भी है।पंडित बाबा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रतिनिधि मंडल को साधुवाद दिया।
पंडित बाबा ने वाराणसी मंडल सहित पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को निर्भया सेना परिवार द्वारा रेल हित में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया ।
