
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार
आजमगढ़। शहर के हरिबंशपुर स्थित एक होटल के सभागार में अखिल भारतीय चित्रांश महासभा, आजमगढ़ के तत्वावधान में मुंशी प्रेमचंद्र जयंती और कायस्थ परिवार मिलन समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के शुभारंभ मेयर डॉक्टर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीव संजीव वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से भगवान चित्रगुप्त व मुंशी प्रेमचन्द्र के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।
सांस्कृतिक और बौद्धिक कार्यक्रमों के माध्यम से मुंशी प्रेमचंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को स्व: सुशीला श्रीवास्तव स्व: रामजी लाल स्मृति छात्रवृति वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि डॉक्टर मंगलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुंशी प्रेमचन्द्र के बारे में जो कुछ भी कहा जाए कम है। उनकी हर कहानी उपन्यास को पढ़कर भी दो टूक में समेट नहीं सकते, इन्हें भारत का शेक्सपियर भी कहा जाता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीव संजीव वर्मा ने कहा कि देश भ्रमण पर निकला हू ताकि इस मंच के माध्यम से कायस्थों को एकजुट कर उन्हें सामाजिक और राजनैतिक भागीदारी दिलाया जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, संचालन अरविंद चित्रांश ने किया।
इस दौरान जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सूरज श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपूर्व श्रीवास्तव रहे।
