
वाराणसी। सोमवार को सावन के पावन मास के अन्तिम सोमवार को विशेश्वरगंज स्थित जतनबटेश्वर मंदिर में प्रसिध्द कर्मकाण्डी आचार्य मुन्नू त्रिपाठी के आचार्यत्व में रूद्राभिषेक सम्पन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष मनोज पाण्डेय की देखरेख में बहुत भव्य आयोजन किया गया जिसमें किराना के व्यवसायियों ने अपनी सहभागिता किया।
इस अवसर पर राजेश डीडवानी , संजय जायसवाल ,अनूप जायसवाल , अशोक कसेरा , बाबू केशरी ,प्रवीण चौरसिया , सुरेश केशरी ,संतोष केशरी , राजीव जाजोदिया ,श्याम बाबू जायसवाल ,गौरव केशरी ,शिवम केशरी,अनिल केशरी सहित व्यापारी शामिल रहे।
अध्यक्ष मनोज पाण्डेय द्वारा आरती कर सभी आगन्तुक श्रधालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
