वाराणसी।बाबा काशी विश्वनाथ की पावन धरा पर प्रति वर्ष की भांति सावन माह के अन्तिम सोमवार को काशी के सर्राफा व्यवसायी बन्धुओं की ओर से बाबा काशी विश्वनाथ जी के दर्शनार्थ आए कांवरिया बन्धुओं एवं शिवभक्त जनों की सेवा में प्रसाद स्वरूप फलाहार वितरण नीचीबाग स्थित आस भैरव मंदिर के समीप किया गया ।जिसमें हजारों शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

उक्त सेवा कार्य में प्रमुख रूप से प्रभु शंकर सेठ, कमल कुमार सिंह, राजू वर्मा, ज्ञानू पाठक, प्रद्युम्न जी अग्रवाल, रवि सर्राफ, विष्णु दयाल सेठ, सत्यनारायण सेठ, रवि सेठ, नितिन कसेरा, अशोक जी अग्रवाल, दयाशंकर सेठ, शान्ति सेठ, पवन अग्रवाल, अनिल चंचल, विक्की वर्मा, दिलीप सिंह, मदन सेठ, कृष्ण कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, शशी वर्मा, सुनील वर्मा,

रघुनाथ सोनी, दिलीप हंशु , किशोर सेठ आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *