
वाराणसी। वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का दो दिवसीय सम्मेलन मंगलवार को नाटी इमली में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता वैश एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुमंत गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल रहे।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज के योगदान के कारण ही भारत विश्व की अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने व्यापारी बंधुओ एवं वैश्य समाज के लोगों से अपेक्षा की कि वैसे समाज के लोग राष्ट्र के समृद्धि में और बढ़-चढ़कर भूमिका निभाएंगे एवं देश की समृद्धि को और आगे लेकर जाएंगे। मंत्री द्वारा लोकल फ़ॉर वोकल की नीति को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई। उन्होंने कहा कि हम सब अपने देश के उत्पाद चाहे वह खान-पान की वस्तु हो या कपड़े हो अथवा कुछ भी उसकी प्रशंसा हेतु हमें चर्चा करनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के कानून एवं व्यवस्था स्थिति बेहतर होने के कारण आज व्यापारियों का विश्वास उत्तर प्रदेश में बढ़ा है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार भी व्यक्त किया गया।
