वाराणसी।सुंदरपुर स्थित मेदांता लैब की नई होम कलेक्शन फ्रेंचाइज़ी का भव्य उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सकों, समाजसेवियों और गणमान्य जन सर्वश्री डा एस.के गिरी,राधा सिंह ,सुमित सिंह, अभिषेक नाग, अनिल श्रीवास्तव, विजय बोस निभा सिंह , मोनू यादव शामिल रहे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ने फीता काटकर सेवा की शुरुआत की गई।

इस नई सेवा के माध्यम से अब मरीजों को उनके घर पर ही खून, यूरिन, और अन्य टेस्ट के सैंपल कलेक्ट करने की सुविधा उपलब्ध होगी। मरीजों को अस्पताल या लैब जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी।

फ्रेंचाइज़ी के संचालक शुभम सिंह,धीरज सिंह ने बताया कि, “मेदांता जैसी विश्वस्तरीय लैब से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य है कि हम लोगों को सटीक, विश्वसनीय और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर तक पहुँचाएं।यह सेवा खासकर बुजुर्ग, व्यस्त पेशेवरों और बीमार व्यक्तियों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *