रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

वाराणसी।सोनारपुरा स्थित विजय कृष्ण मठ के प्रांगण में स्वामी विजय कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के 184 वा जन्म शताब्दी समारोह खूब धूम धाम से मनाया जा रहा है।

रक्षा बंधन के पर्व पर महाराज जी का जन्मदिवस है। इसी क्रम में एकादशी तिथि से ही समारोह शुरू किया गया।

समारोह में क्षेत्रीय भक्तों सहित दूर दराज से आए हुए लगभग 1600 भक्तगण पधार चुके हैं। संपूर्ण हिंदुस्तान में महाराज जी का भक्तगण विराजमान है।

शाम से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे समस्त भक्तगण अपने गुरु जी के भक्तों के रस में डूब गए। देर रात तक भजन कीर्तन चला।उक्त कार्यक्रम आगामी 09 अगस्त रक्षा बंधन पूर्णिमा तिथि तक लगातार रोज चलता रहेगा। जिसमें रोज दोपहर व रात को समस्त भक्तों को एवं शुभ चिंतक को महाप्रसाद ( भंडारा ) आयोजित है।

उक्त कार्यक्रम में सर्वश्री अद्वतीय नंद गोस्वामी, मधुसूदन बनर्जी, समीर मित्रा, विष्णु कुंडू , देवू दादा , शिबू दादा सहित अनेकों भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *