
वाराणसी। तेलियाबाग स्थित अथर्व फेमिली सभागार एसी.हाल में श्रावणोत्सव कजरी काव्य संगम एवं स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के गरिमामयी उपस्थिति एवं डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् के अध्यक्षता में सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट के प्रदेश
संयोजक और अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन/ दिशा निर्देशन में जौनपुर की कवयित्री डॉ. विभा तिवारी एवं युवा कवि डॉ.शिवप्रकाश साहित्य के संचालन में योग एवं अध्यात्मिक गुरु भैरव सरन जी महाराज – विंध्यधाम, मीरजापुर द्वारा बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत प्रारम्भ हुआ।
वाणी वंदना कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध ने किया। तत्पश्चात नव नगद ना तेरह उधार चाहिए, आपका मुझे तो बस प्यार चाहिए, ऐसे वैसे चलोगे तो डूब जाओगे, मंजिल पाने को संस्कार चाहिए, डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने -नीक कुछहु ना लागे मीत -यार के बिना,गोरी जिनगी बेकार बांटे प्यार के बिना, डॉ. संजय पाण्डेय सरस आजमगढ़ी ने -आज इस देश में यूं माहौल बनाना होगा, आग लगने की जगह फूल खिलाना होगा, डॉ.भारत भूषण यादव ने -ना जाने बुलंद मस्ती मुझे कहां लेकर जाएगी, डॉ. संध्या ने -जब भी देखूं तेरी सूरत मन में उमड़े भाव ममता की तूं मूर्ति है, तूं ही मेरा ठांव, विदुषी सहाना ने -जो खोल दूं मैं अन्तर्मन का खजाना, पूंजी शब्दों का लुटाकर अंतर्मन का लुटाना, मधुरिमा राय ने -सखी सावन में सईयां कोहाय गए, हमें बिसराय गये ना, अमित शर्मा अमित ने – मां -बाप से बड़ा कोई अपना नहीं होता, डॉ.शिव प्रकाश साहित्य ने – कजरी काव्य रस की सावनी हरदम बयार बहे,जिया बेकरार रहे ना, इंद्रजीत तिवारी निर्भीक ने – बोलो राम -राम-राम,बोलो श्याम – श्याम – श्याम,गौ सेवा संवर्धन से हो जाएगा सब काम,गौ सेवा संवर्धन से मिल जाएगा चारों धाम, सुरेश पाण्डेय मंजुल ने -गीत- ग़ज़ल – काव्य रस लाती बहार है, नाचे,गाये,तोरे तान वो सबसे महान है, आयोजन अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् ने-विविध रूप ही जीवन देखा, विविध कर्महि करत मन रेखा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
साध्वी गोल्डन ब्रह्मचारिणी, डॉ.जय सिंह अलवरी,राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित सुनील यादव, वरिष्ठ शासकीय अधिवक्ता अनीस श्रीवास्तव लाल, इन्द्रेश दुबे,अश्वनी जायसवाल जायसवाल – लखनवी,ईश्वर चन्द्र मेहदावली,कवि विजय चन्द्र त्रिपाठी, भजन गायक राकेश चौबे संगम,दिनेश दत्त पाठक, सूर्यभान उपाध्याय, डा. उदय शंकर भगत, मनीष कुमार यादव, सत्यम कुमार मिश्रा,अनुज प्रताप सिंह अनुज, विवेकानन्द चौबे, मनोज कुमार यादव,राम कुमार नारद, कुमार महेन्द्र सहित अनेकों विशिष्ट लोगों ने काव्य पाठ किया और श्रावणोत्सव स्मृति सम्मान, काशी हिन्दी विद्यापीठ द्वारा विद्या – वाचस्पति, विद्या -सागर आदि विशेष मानद/ मानद सम्मान भी प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि वाणी के देवतुल्य कृतित्व एवं व्यक्तित्व के धनी लोगों द्वारा जो आज श्रावणोत्सव कजरी काव्य संगम में जो शब्दांजलि अर्पित किया है वो अविस्मरणीय है।
आयोजन के अन्त में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति, कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक, आयोजन अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम्, राष्ट्रीय महासचिव कवि सिद्धनाथ शर्मा सिद्ध सहित अनेकों लोगों ने आजमगढ़ के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार डॉ. संजय पाण्डेय सरस आजमगढ़ी को आइडियल इण्डिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत होने के बाद काशी प्रथम आगमन के अवसर पर नागरिक अभिनन्दन किया गया।
धन्यवाद आभार सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट के प्रदेश संयोजक एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक ने किया।
