
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।नगर निगम द्वारा बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत शिविर भेलूपुर में नगवा स्थित नगर निगम स्कूल एवं रवींद्र पुरी कॉलोनी स्थित गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगाया गया है।
गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज में लगभग 350 शरणार्थी शरण लिए हुए हैं। सरकार की ओर से नि:शुल्क दोपहर व रात भोजन, दवाई वितरण किया जा रहा है।
नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व मे नागरिक सुरक्षा के सदस्यगण सहायता मे सुबह शाम ड्यूटी सेवा दे रहे हैं। 
इसी क्रम में भेलूपुर प्रखंड पोस्ट 05 के पोस्ट वार्डन सुरैया बानो जी के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज में पहुंची। शिविर में दोपहर का भोजन भी परोसे।
इसके पूर्व नागरिक सुरक्षा के डिप्टी चिप वार्डन अविनाश अग्रवाल भी गोपी राधा गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर समस्त शरणार्थी से हालचाल लेते हुए नागरिक सुरक्षा के सदस्यों का उत्साह बर्धन किया।
सहायता सेवा में पोस्ट 05 से सुनीता मजूमदार, श्रीमती बोनश्री चक्रवर्ती , नीता डे, आसिफ अहमद सहित अनेकों सदस्यगण थे।
