वाराणसी। सैकड़ों वर्षों की गुलामी के पश्चात भारत आजाद हुआ और इस आजादी को पाने के लिए हमारे अनगिनत देशभक्तों ने अपने प्राणों की आहुति दी। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हम अपने उन्हीं वीर सपूतों को याद करते हुए अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को अभूतपूर्व बनाएंगे। उक्त बातें एमएलसी एवं जिला व महानगर प्रभारी अरुण पाठक ने सिगरा गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हम सभी भारतीय धर्म-जाति के बंधन से परे एक होकर अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर विगत वर्षों से देश भर में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ स्वतंत्रता दिवस को हर घर तिरंगा व तिरंगा यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं।पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ अभियान की विस्तृत रूपरेखा पार्टी ने तैयार की है ।

उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर से जोड़कर सभी मंडलों में 7 अगस्त को कार्यशाला आयोजित होगी तथा 10, 11 व 12 अगस्त को मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इसके साथ ही 14 अगस्त को पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस- पास स्वच्छता अभियान चलाकर एवं अमर बलिदानियों, महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके कृतज्ञ नमन करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जनपद में गोष्ठी का आयोजन करेगी और विभाजन की त्रासदी पर चर्चा करेगी। विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी के माध्यम से भी नागरिकों के समक्ष चर्चा की जाएगी। उस दिन संगोष्ठी कर, विभाजन के काले अध्याय को याद करते हुए लाखों की संख्या में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी बडे़ पैमाने पर जगह-जगह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा झंडे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे।प्रत्येक बूथ के हर घर पर तिरंगा फहरे इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को प्रेरित भी करेंगे।

हर घर तिरंगा अभियान के लिए बूथ स्तर तक कार्ययोजना बनाकर कार्य करना है। प्रत्येक कार्यक्रम से स्थानीय नागरिकों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हर घर पर तिरंगा फहराए इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से जिम्मेदारी सौंपकर काम करना है। उन्होंने कहा कि समय से मंडलों की बैठकें सम्पन्न कर शक्तिकेन्द्र व बूथ स्तर पर अभियान को प्रारम्भ करना है।

प्रारंभ में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देतेहुए कहा कि इस अभियान के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश तथा सह संयोजक डॉ हरि केसरी व डॉ अनुपम गुप्ता को बनाया गया है।संचालन “हर घर तिरंगा” के महानगर संयोजक व उपाध्यक्ष मधुकर चित्रांश तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक पटेल ने किया।

बैठक में विवेक पांडेय, अनुराग शर्मा, अतुल सिंह, बबलू सेठ, राजीव सिंह, तारकेश्वर गुप्ता, जितेंद्र पटेल, मनोज सोनकर, मुकेश गुप्ता, प्रीति सिंह, राजेश कुशवाहा, सोमनाथ यादव, दिलीप चौहान एमएलसी व जिला एवं महानगर प्रभारी अरुण पाठक, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, चन्द्रशेखर उपाध्याय, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, मधुकर चित्रांश, साधना वेदांती, इंजीनियर अशोक यादव, मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, अशोक पांडेय, प्रमिला पांडेय, प्रमोद यादव, नीरज जायसवाल, बृजेश चौरसिया, डॉ रचना अग्रवाल, किशन कन्नौजिया, दिलीप साहनी, मधुप सिंह, डॉ हरी केशरी, शोभनाथ मौर्या, पंकज चतुर्वेदी, अभिषेक श्रीवास्तव सहित मोर्चों प्रकोष्ठों व प्रकल्पों के पदाधिकारी एवं मंडल महामंत्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *