वाराणसी। वाराणसी में बाढ़ ने तबाही मचाई है, लेकिन इस आपदा के बीच सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से राहत कार्य में नया आयाम जोड़ा है। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवक, वार्डेन और डिवीजनल वार्डेन,डिप्टी डिवीजनल वार्डेन की टीम सुबह से लेकर देर रात तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में जुटी हुई है।कोनिया, सरैया, शैलपुत्री, पंचक्रोशी , हुकुलगंज, पांडेयपुर, चौकाघाट, जेपी. मेहता इंटर कॉलेज सहित अन्य क्षेत्रों में बाढ़ राहत शिविरों में लगातार मदद की जा रही है। यहां सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक हर मुमकिन सहायता प्रदान करने में लगे हुए हैं, चाहे वह खाना वितरण हो, चिकित्सा सहायता हो या फिर अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति। सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, विवेक कुमार और डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व में यह टीम बाढ़ पीड़ितों के लिए जीवन रेखा बनी हुई है। राहत कार्यों में उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता ने क्षेत्रीय जनता को एक नया विश्वास दिया है। राहत शिविरों में स्वयंसेवकों की तत्परता और प्रतिबद्धता उनकी दृढ़ निष्ठा को दर्शाती है। डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अयन बोस,कंचन गुप्ता,रिषभ मोदनवाल ,अंजनी कुमार सिंह, ज्याउद्दीन, मनीष कुमार,गोपी कुमार, अरूण जायसवाल,कंचन गुप्ता,शरद यादव,राजेश कुमार सिंह, अरूण कुमार, डॉ. आदित्य चतुर्वेदी, शहजादा कुरैशी, असीम, निजामुद्दीन,विनय गुप्ता आदि स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *