वाराणसी।अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा ने वरिष्ठ पत्रकार डा. पंकज श्रीवास्तव (वाराणसी, उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तथा डा देशराज विक्रांत (बिहार) को बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।

इन दोनों नियुक्तियों को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नागेन्द्र माथुर जी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव जी की अनुमति एवं अनुमोदन के पश्चात औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की गई है।

डॉ. पंकज श्रीवास्तव, जो अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने मनोनयन पर कहा कि

कायस्थ समाज को देशभर में संगठित और जागरूक करने के लिए युवाओं, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों को एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

डॉ. देशराज विक्रांत, जो लंबे समय से समाज के उत्थान और जागरूकता हेतु कार्यरत हैं। उन्हें बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।वे राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया एवं सामाजिक चेतना के कार्यों में सक्रिय योगदान दे चुके हैं।

नव मनोनीत दोनों पदाधिकारी की महत्वपूर्ण नियुक्ति पर अखिल भारतीय चित्रांश वंशज महासभा की ओर से दोनों पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी गई है।

साथ ही, अंतरराष्ट्रीय रियल मीडिया फाउंडेशन परिवार की ओर से भी उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *