
रिपोर्ट मो अशरफ
प्रयागराज।शहर के कई इलाकों में आयी भीषण बाढ़ मे बाढ़़ग्रस्त इलाकों के पीड़ित लोगों की मदद के लिए आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन के युवाओं ने दिल खोल कर अपने हाथ आगे बढ़ाये।
आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन ने बाढ़ ग्रसित इलाकों, गड्ढा कॉलोनी, मुर्गा दरबार, जे के आशियाना, गौस नगर, करेला बाग और करामात की चौकी आदि इलाकों में लोगों को खाना, पानी, रोजमर्रा के काम आने वाली वस्तुओं का वितरण किया। इन पूरे इलाकों में एक मंजिल तक बाढ़ का पानी भरा हुआ था और लोग पानी के निकलने का इंतजार कर रहे थे। ना बिजली थी ना ही खाने पीने की व्यवस्था थी। ऐसे मे आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से अशफाक अहमद सिद्दिकी के नेतृत्व में राहत सामग्री बाँटी गयी।
बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद करने के लिए आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने बड़ी मेहनत करके नाव द्वारा लोगों तक जरूरत एवं खाने पीने की समग्री पहुंचाई ।
उक्त वितरण मे अशफ़ाक़ अहमद सिद्दीक़ी के साथ मो. इश्तियाक, मो नौशाद, अधिवक्ता अवैस सिद्दीक़ी (अमरेहा), अवैस इलाहाबादी, जमाल अहमद, शादाब सिद्दीक़ी, फैज़ान, शारिफ अमन, नदीम अली, फरहान सिद्दीकी, अरशे आलम, रिजवान अहमद (पप्पू नेता), अमान सिद्दीक़ी, ओसाल, सोहेल सिद्दीक़ी (पुणे), शानू भाई (पेट्रोल पंप), डा. शहान सिद्दीक़ी, क़मरुल हसन सिद्दीकी (पंवर), मो. गुफरान (पंवर), माज़ उज़ैर, सैफ (MHA नयी दिल्ली), तौफ़ीक़ सिद्दीक़ी (प्रतापगढ़), राशिद समी, खालिद सिद्दीक़ी (बाबू पोतनहिया), मो अर्श, इमरान हाश्मी, मुन्ना टेंट, अनस सिद्दीक़ी, अरफ़ान सिद्दीक़ी, मो इशरत, मो अनस आदि लोगों ने आर्थिक और शारीरिक रूप से लोगों की मदद की।
ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन में अब तक 50000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा जा चुका है जिसमे विश्वभर में 12 देशों से और पूरे भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों से मुस्लिम कायस्थ समाज के लोगों को जोड़ा जा चुका है। लोगों की सहायता के लिए मेडिकल टीम, कानूनी सलाहकार टीम, मैरिज ब्यूरो, रक्तदान टीम आदि का विस्तार किया गया है। ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन पिछले 15 सालो से गरीबो को राशन, बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगो की मदद, रक्तदान, मुफ्त शिक्षा आदि का कार्य कर रही है तथा भविष्य में और भी सेवा करने के लिए कार्य कर रही है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिद्दीकी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन की पूरी टीम एवं मो. इश्तियाक, मो नौशाद, अधिवक्ता अवैस सिद्दीक़ी (अमरेहा), अवैस इलाहाबादी, जमाल अहमद, शादाब सिद्दीक़ी, फैज़ान, शारिफ अमन, नदीम अली, फरहान सिद्दीकी, अरशे आलम, रिजवान अहमद (पप्पू नेता), अमान सिद्दीक़ी, ओसाल, सोहेल सिद्दीक़ी (पुणे), शानू भाई (पेट्रोल पंप), डा. शहान सिद्दीक़ी, क़मरुल हसन सिद्दीकी (पंवर), मो. गुफरान (पंवर), माज़ उज़ैर, सैफ (MHA नयी दिल्ली), तौफ़ीक़ सिद्दीक़ी (प्रतापगढ़), राशिद समी, खालिद सिद्दीक़ी (बाबू पोतनहिया), मो अर्श, इमरान हाश्मी, मुन्ना टेंट, अनस सिद्दीक़ी, अरफ़ान सिद्दीक़ी, मो इशरत, मो अनस आदि लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है।
