वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पुरातन छात्र एवं श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली में शोध/न्याय शास्त्र विभाग के प्रोफेसर एवं प्रमुख प्रो शिवशंकर मिश्र को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रोफेसर शिव शंकर मिश्र को महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय, उज्जैन का कुलगुरु नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्षों के लिए होगी।- उनकी नियुक्ति महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय अधिनियम 2006 की धारा 28(1) के तहत की गई है।

उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश के उज्जैन में कुलपति के रूप में होने की सूचना प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने अत्यन्त प्रसन्न मुद्रा में कहा कि प्रो शिवशंकर मिश्र इस संस्था से अध्ययन किए यह अत्यन्त हर्ष का विषय है, जो कि न्याय शास्त्र के साथ ही अन्य शास्त्रों के प्रकांड विद्वान हैं,जो कि अत्यन्त सरल, सहज और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के धनी हैं।उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार में उनके कुलपति होने पर क्रमशः प्रो रामपूजन पांडेय, प्रो जितेन्द्र कुमार, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो महेन्द्र पांडेय,प्रो दिनेश कुमार गर्ग, प्रो विजय कुमार, प्रो अमित कुमार शुक्ल प्रो रविशंकर सहित अन्य आचार्य बधाई दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *