वाराणसी। 11वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर गुरुवार को सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र कार्यालय प्रांगण में हथकरघा बुनकरों हेतु जागरूकता कार्यक्रम एवं बुनकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र उपस्थित रहे एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में नुरूल हसन, निदेशक, जिला सहकारी बैक मौजूद रहे।

गोष्ठी में अरूण कुमार कुरील सहायक आयुक्त, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, परिक्षेत्र ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा बुनकरो हेतु संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा बुनकरो से यदि किसी प्रकार की समस्या है तो उसे अवगत कराने हेतु कहा।नूरूल हसन, निदेशक, जिला सहकारी बैक द्वारा बुनकर/बुनकर सहकारी समितियों के कार्यकलाप पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत जानकारी प्रदान दी। मोहन कुमार शर्मा, उपायुक्त, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने बुनकरो/हस्तशिल्पियों हेतु संचालित योजनओं का विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक बुनकरों को लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में बनारसी प्रसाद, तकनीकी सहायक द्वारा विभाग में संचालित योजनाओ की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचालन निशीथ गौड, वस्त्र निरीक्षक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *