वाराणसी। अपना घर आश्रम वाराणसी के 585 प्रभुजनो के साथ पवित्र रक्षाबंधन त्यौहार आश्रम में 8 अगस्त को अपराहन 2 बजे से मनाया जाएगा। आप सभी सेवा भावी जनों से निवेदन है कि आप इस शुभ अवसर पर प्रभु जी के हाथों से बनी रक्षा सूत्र बंधवाकर सेवा संकल्प को जीवन आदर्श बनाकर साक्षात प्रभु के संग खुशियां मनाए।
