
वाराणसी।रुद्रा बुद्धा एन्क्लेव में हरियाली तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं पारम्परिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया।
आयोजन में महिलाओं ने हरे परिधान संग मेहंदी रचाएं, पारम्परिक गीतों का गायन कर हरियाली तीज समारोह की शोभा बढ़ायी।सृष्टि ग्रुप ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
हरियाली तीज समारोह का संचालन सोसाइटी अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने किया।
चयन समिति सदस्य लाली देवी व किरन ने रेनू सिंह को तीज क्वीन चुना।
