
वाराणसी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व वाइस चेयरमैन, टाऊन एरिया कमेटी, शिवपुर स्व कल्लू राम सेठ की पुत्रवधू तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेन्द्र सेठ की बड़ी भाभी मीना देवी पत्नी मदन मोहन सेठ का सोमवार को शिवपुर आवास पर निधन हो गया।
उनका अन्तिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर उनके पति मदन मोहन सेठ ने मुखाग्नि देकर किया।
मीना देवी के पीछे तीन बेटे एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयी। परिवार जनों में शोक व्याप्त है।
