वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थाई समिति की बैठक शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय सभागार में हुआ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार सिंह, राजेंद्र दुबे, सरोज सिन्हा, मुन्ना लाल साहनी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.बी. सिंह के अलावा एडीसीपी प्रोटोकॉल सुशील कुमार एवं सहायक सूचना निदेशक सुरेंद्र नाथ पाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने पत्रकार सदस्यों से जनहित की सूचनाएं प्रमुखता से प्रसारित एवं प्रकाशित किये जाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शासन/प्रशासन की जनहितकारी सूचनाओं को जनता तक पहुंचने की सबसे मजबूत कड़ी आप पत्रकार ही हैं। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार पर पत्रकारों से यथासंभव सहयोग की भी अपील की। वर्तमान में जनपद में आए बाढ़ की चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकता पर राहत सामग्री मुहैया कराया जा रहा है। फिर भी यदि कोई बाढ़ प्रभावित व्यक्ति अथवा परिवार इससे अब तक वंचित हो, वह अपने नजदीकी राहत शिविर पर जाकर अपना नाम नोट करा दे अथवा इसकी सूचना बाढ़ कंट्रोल रूम को उसके टेलीफोन नं.0542 2508550, 2504170, 9140037137 व 1077 दे, ऐसे लोगो को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने इस सूचना को भी प्राथमिकता पर प्रसारित किये जाने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *