वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को छावनी स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल के नेतृत्व में रक्षा पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सैनिक भाइयों को राखी बांधकर उन्हें मिठाई खिलाकर, देश की रक्षा करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सैनिक भाइयों के कारण ही हम बहनों का सिंदूर व परिवार सुरक्षित है और आप लोगों को अपनी बहनों की कमी महसूस ना हो, इसीलिए हम भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर रक्षा पर्व का आयोजन शीर्ष नेतृत्व की निर्देशानुसार करते चले आ रहे हैं।

रक्षा पर्व कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेत्री निर्मला सिंह पटेल, उत्तर प्रदेश सहकारी समिति डायरेक्टर नम्रता चौरसिया, मंजू सिंह, आरती पाठक, नेहा कक्कड़, चंद्रकला विश्वकर्मा, पूजा सिंह, उषा सिंह, रीना सिंह, लक्ष्मी, मीडिया प्रभारी अनीसा शाही मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *