रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी। रक्षाबंधन पर्व पर स्वामी विजय कृष्ण गोस्वामी जी महाराज के 185 जन्मोत्सव के सोनारपुरा स्थित विजय कृष्ण मठ में बड़े धूमधाम से मनाया गया।

देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए भक्तों ने विधिवत जन्मोत्सव में शामिल हुए, खूब आनंद की प्राप्ति की।

ज्ञातव्य हो कि जन्मोत्सव आयोजन विगत 5 अगस्त एकादशी तिथि से अनवरत चल रहा है। जो आज रक्षा बंधन गुरुजी के जन्मदिन पर सम्पन्न हुआ।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया क्षेत्र से आए हुए कलाकारों ने कीर्तन भजन कर भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया। जिससे सम्पूर्ण वातावरण को भक्ति मय बन गया।

क्षेत्रीय जनता सहित कई सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता ने उपस्थित होकर गुरु जी की वंदना में शामिल रहे।

भजन कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारा आयोजित रहा। जिसमें उपस्थित जनो प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *