
वाराणसी। श्री राजस्थान ब्राह्मण मण्डल द्वारा आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवं ऋषि पूजन-यज्ञोपवीत पूजन कार्यक्रम का आयोजन आज बड़े धूमधाम से किया गया। यह आयोजन पं कैलाश मिश्र के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः मानमंदिर घाट पर हेमाद्रि संकल्प के साथ की गई, जिसमें वर्षभर किए गए ज्ञात-अज्ञात पापों के प्रायश्चित हेतु दश विधि स्नान, संध्या, तर्पण एवं अन्य धार्मिक कर्मकांड किए गए। इसके बाद मीरघाट स्थित मण्डल भवन में ऋषियों का पूजन-तर्पण, षोढ़शोपचार पूजन, भगवान विष्णु का पूजन एवं यज्ञोपवीत पूजन विधिपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर वेदमूर्ति शास्त्री, जय प्रकाश आचार्य, राकेश मिश्र, राजेश जोगाई, राकेश हरितवाल, गोकुल शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, महेन्द्र भातरा, मनमोहन, सचिन, उमेश, लोकेश, राजेश गुरु, निशांत निर्मल, दिवाकर, आदित्य, कौशल, राजेंद्र, हरीश पुरोहित सहित बड़ी संख्या में विप्रगण ने भाग लिया और धर्मिक अनुष्ठानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
