वाराणसी । सक्षम के द्वारा श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन के दिन समावेशी रक्षाबंधन का उत्सव मनाया जाता है।

इस अवसर पर सक्षम, काशी प्रांत महिला प्रमुख राधा सिंह ने सभी सक्षम बहनों से अनुरोध किया है कि दिव्यांग जनों के साथ भी यह उत्सव मनायें, एवं उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प लें, दिव्यांग एवं सकलांग जनों में मैत्री भाव का जागरण तथा विश्व बंधुत्व की स्थापना में इस पर्व पर महत्वपूर्ण निभाएं।

इस अवसर पर राधा सिंह ने दिव्यांग बच्चों को राखी बांधी। मिष्ठान खिलाकर, विभिन्न प्रकार के कलर, पेंटिंग बरस, ड्राइंग बुक इत्यादि बच्चों को उपहार दिया।

उक्त पुनित सेवा में सक्षम वाराणसी महिला टोली की बहनें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *