रिपोर्ट:-  अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी। कैंट विधायक श्री सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में रविवार को भीषण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जगह जगह गंगा नदी के किनारे रहने वाले बाढ़ पीड़ितों को राशन की किट वितरित किया गया।

इसी क्रम में वार्ड नंबर 75 एवं 91 के पार्षद व्दय चंद्रनाथ मुखर्जी दादा और चुल्लू यादव के सहयोग से पांडे हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज के प्रांगण में लगभग 400 बाढ़ पीड़ित को राशन कीट वितरित किया गया।

राशन कीट वितरण के प्रारंभ में लंबी कतार लग गई थी। लोग राशन लेने के लिए आतुर थे। सुरक्षा की दृष्टि से अस्सी चौकी इंचार्ज पार्थो तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यगण मुस्तैदी सेवा कार्य में रही।

राशन कीट वितरण में रूप से सर्वश्री कन्हैया यादव, महेश यादव, श्यामू यादव, पालिक कनौजिया,विकास यादव, कार्तिक नदी, लालतू दादा, उत्तम दादा सहित अनेकों सदस्यगण शामिल होकर कार्यक्रम में लगे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *