
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।समाज संगठन व्दारा श्रावण मास के त्योहार पर 11 जुलाई से सामाजिक संगठन के बैनर तले दूर दराज से आए हैं दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन दिलाने के उद्वेश्य से तुलसी मानस मंदिर के पास चल रहे सहायता शिविर का रक्षाबंधन के त्योहार पर समाप्त हो गया।
शाम से देर रात तक लगातार संगठन के सदस्यों ने प्रशासन के साथ ताल मेल रखकर अपना ड्यूटी निभाए।
उक्त सहायता शिविर का संचालन प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता सेनगुप्ता बराबर उपस्थित रहकर सदस्यों का मनोबल बढ़ाने का कार्य किया। साथ ही संगठन के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी भी विशेष सहयोग रहा।
लगभग एक महीने तक अपार भीड़ को नियंत्रित करते हुए सभी दर्शनार्थी को दर्शन करवाए।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता सेनगुप्ता जी ने कहा कोई भी त्यौहार हो,या दैविक आपदा हो समाज संगठन के सदस्यगण हर समय प्रशासन के साथ ताल मेल रखकर काम करते हैं।
उक्त शिविर में प्रमुख रूप से विजय मिश्रा , प्रवीण विश्वास, श्रीमती सुष्मिता भट्टाचार्य, सुशील जायसवाल, डॉक्टर आलोक, राजू सोनी, सौरभ श्रीवास्तव, अभिजीत कश्यप, सभाजीत सरकार, आशीष कुमार, श्रीमती मंजू देवी सहित अनेकों सदस्यगण मौजूद रहे।
