
वाराणसी। 2024 में स्थापित की गई स्वर्णकार समाज की राष्ट्रीय संस्था “स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान” की वाराणसी में भी शाखा गठित की गई।
ज्ञात हो पवित्र श्रावण मास में चारों सोमवार को संस्था की महिला शाखा द्वारा चौक पर कांवड़ियों तथा भक्तजनों को फलाहार का वितरण किया गया तथा इसके पूर्व महाकुंभ के अवसर पर रवींद्रपुरी स्थित अस्थाई भवन में 1600 लोगों की रहने की निःशुल्क व्यवस्था भी संस्था द्वारा किया गया था।
उक्त जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ ने कहा कि प्रधान कार्यालय हस्तिनापुर में है, संस्था 16 प्रदेशों में कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड जीएसटी कमिश्नर शारदा शंकर सिंह झांसी, राष्ट्रीय संयोजक नोएडा गाजियाबाद निवासी इंजीनियर योगेंद्र वर्मा है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष झांसी निवासी जितेंद्र जी को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रमुख संरक्षक कृष्ण नारायण सोनी तथा राष्ट्रीय मंत्री अनिल चंचल है। 
संस्था का राष्ट्रीय सेमिनार 14, 15 व 16 सितंबर को हस्तिनापुर में आयोजित है।
उन्होंने वाराणसी में संस्था के जिलाध्यक्ष का दायित्व पूर्व पार्षद व समाजसेवी किशोर सेठ को मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि आगामी 24 अगस्त को संस्था के महिला विंग द्वारा समाज के गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित करेगा।
बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष किशोर सेठ तथा धन्यवाद ज्ञापन सुशील सेठ ने दिया।
बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय चेयरमैन रवि सर्राफ, अनिल चंचल, किशोर सेठ, ईश्वर चंद्र वर्मा, कृष्ण कुमार सेठ, कमल कुमार सिंह, विष्णु दयाल सेठ, श्याम सुंदर सिंह, संतोष सेठ, पंकज सर्राफ, राजू वर्मा, अभिषेक सेठ, राजीव सेठ, रवि सेठ, संजय सिंह, विशाल सेठ, वीरेंद्र सेठ, संजय सिंह, आशीष कुमार वर्मा सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
