वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार के निर्देशानुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नोडल अधिकारी तैनात किये गये हैं। जिनके द्वारा फीवर ट्रैकिंग कैंप तथा घर-घर क्लोरिन गोली के वितरण का कार्य कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया की प्रभावित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, पार्षद गणों के समन्वय से फीवर एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया की रविवार को कुल दस कैंप लगाए गए। आशा द्वारा दस्तक अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की लाइन लिस्ट बनाई गई। आज कुल 167 बुखार के मरीजों की कैंप में मलेरिया और डेंगू की जांच हुई, जिसमे कोई मरीज नही मिला। सभी को दवाई दी गई। अद्यतन कुल 1017 बुखार के व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। आशा द्वारा घर घर भ्रमण द्वारा 10436 क्लोरिन की गोली का वितरण किया गया। अबतक कुल 48808 क्लोरिन गोली का वितरण किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी ने बताया कि वर्तमान में कुल 04 बाढ़ चौकी कार्यरत है, जिन पर दो शिफ्ट में 08 चिकित्सकीय टीमें तैनात है। अद्यतन बाढ़ चौकी पर 157 दस्त के मरीजों , 262 चर्म रोग के मरीजों को मिलाकर कुल 2234 मरीजों का उपचार किया जा चुका है। बाढ़ चौकियां पर कुल 1700 ओआरएस के पैकेट का वितरण किया गया है। जनपद के शहरी क्षेत्रों में हॉट स्पॉट एरिया में घर घर जाकर मच्छरों के लार्वा की ब्रीडिंग जांचने और घरेलू प्रजनन श्रोतो को विनष्ट करने हेतु डूडा के शहरी आजीविका केंद्र से 45 दैनिक ब्रीडिग चेचर्स हायर किया गए है। इन ब्रीफिंग चैकर्स को भी अगले एक सप्ताह के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके मे लगाया गया है। ब्रीडिंग चेकर्स द्वारा 956 घरों की जांच में 04 घरों में लार्वा पाया गया। कुल 1123 मच्छर प्रजनन श्रोत विनष्ट किया गए। नोडल अधिकारियों के द्वारा नगर निगम के साथ समन्वय बना कर ब्लीचिंग और एंटीलार्वा स्प्रे का अनुस्रावण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *