जोधपुर।नारवा खिचियाँन में लगातार 18 वर्षों से सेवारत श्री बाबा रामदेव ओसवाल सेवा समिति का विशाल भंडारा शुभारंभ बाबा की भव्य आरती कर मुख्य अतिथि पूर्व महापौर घनश्याम ओझा के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस अवसर पर समिति संरक्षक लिखमीचंद बागरेचा, अध्यक्ष महावीर कांस्टिया, उपाध्यक्ष किशोर बाफना, महामंत्री महावीर चोपड़ा, सचिव अरुण लूणावत, कोषाध्यक्ष महेंद्रराज लूणावत, नाकोड़ा ट्रस्टी गौतम सालेचा सरपंच उम्मेद सिंह, आईदान, श्रवणसिंह बन्ना, महिपाल, महेंद्र, हुकम सिंह, देवेन्द्र सिंह, लक्ष्मण महाराज, डॉ सुनील प्रचारमंत्री चन्दन बागरेचा, पृथ्वीराज पारख, टीकमचंद बागरेचा, गौतम कवाड़, अनिता कवाड़, अशोक बाफना, पदम कवाड़, फरसाराम बागरेचा, सुमेरमल लालवानी के अलावा स्थानीय व अन्य गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।

बड़ी तादाद में जातरुओं का आगमन पर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सभी अतिथियों का माला दुपट्टा से स्वागत अभिनंदन किया गया। भंडारा का आयोजन मंगलवार को दिन-रात अनवरत जातरु सेवा के अंतर्गत भोजन के अतिरिक्त पर्यावरण अनुकूल रहने-सोने की सुविधा, चिकित्सा तथा दवा सुविधा, मालिश सुविधा मोबाइल चार्जिंग, चाय, नाश्ता, शुद्ध पानी की व्यवस्था रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *