वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश प्रान्त, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा ने सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत गोस्वामी तुलसीदास जयन्ती दिवस और रतजगा का आयोजन कृष्ण देव नगर स्थित नन्दिनी सिंह व राजेश सिंह के आवास पर किया। इस अवसर पर माँ भारती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय गतिविधि महिला सहसंयोजिका नन्दिनी सिंह और राजेश सिंह ने की। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रान्तीय गतिविधि संस्कार के सह-संयोजक राकेश मौर्य, संस्कार के गतिविधि संयोजक राजीव गुप्ता, सह-संयोजक उमा शंकर जायसवाल, यशोदा बरनवाल, कोषाध्यक्ष मंजू गौतम, महिला सहभागिता की गीता सिंह, पूनम जायसवाल, सेवा की गतिविधि संयोजक विभा मौर्य, डॉ आहुति सिंह, ममता उपाध्याय, वंदना, सरिता श्रीवास्तव, गरिमा कपूर, दीपक पुजारी, रवि प्रकाश बरनवाल, निशान्त सिंह, अनुज भार्गव, श्रीराम कपूर सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
कजरी महोत्सव में प्रियंका मिश्रा ने कजरी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जबकि गीता सिंह ने महिलाओं को गजरा पहनाया और सभी को तिलक किया। यह कार्यक्रम एक सांस्कृतिक उत्सव के रूप में सम्पन्न हुआ, जिसमें सभी ने कजरी गीतों का आनंद लिया।
