
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य

वाराणसी। सोमवार को मैदागिन स्थित पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में श्री अग्रसेन स्वतंत्र स्काउट दल भारतीय स्काउट गाइड दल के संस्थापक श्रीराम बाजपेई का जयंती भव्यता के साथ मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रसेन कन्या इंटर कालेज के मैदान में स्काउट दल के प्रशिक्षुओं ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अतिथियों को पराड़कर स्मृति भवन के सभागार तक तालियों के गड़गड़ाहट के साथ लिवा गए।
जिसका नेतृत्व ग्रुप लीडर नरसिंह दास अग्रवाल कर रहे थे।
सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार, कलाकार डा अमर नाथ शर्मा, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी कांत शुक्ला, गंगा सागर, डा मीना कुमारी रही। अध्यक्षता सन्तोष कुमार अग्रवाल ने किया।
स्काउट गाइड के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्वागत महेश चंद्र माहेश्वरी, ने किया। श्याम सुंदर सिंह, कमल कुमार सिंह, सुरेश कुमार अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,राजू वर्मा, नारायण दास ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
आयोजन में 53 बच्चों को सम्मानित किया गया।
संचालन नरसिंह दास अग्रवाल धन्यवाद प्रकाश प्रकाश यादव ने किया।
