
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी। विगत वर्ष की भांती इस वर्ष भी मिस और मिसेज़ बनारस क्लब के तत्वावधान में सामने घाट स्थित एक होटल के परिसर मे धूम धाम से सम्पन्न हुआ मनाया ।
इस अवसर पर मिस और मिसेज़ बनारस क्लब की मॉडलो ने खीरा में से श्री कृष्णा जी का जन्म कराया । जन्म लिए श्रीकृष्ण को दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, सहित पंचमेवा से स्नान, नवीन वस्त्र धारण कराया गया। उपस्थित सभी मॉडल नन्द के आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की, मधुर स्वर में गाने को गुन गुना रही थी। माहौल बिलकुल भक्ति मय रहा। गोपी बनी मॉडल भगवान श्रीकृष्ण को झूले मे रख कर झूला झूला रही थी। मांडल गोपी भगवान श्रीकृष्णा जी की भव्य आरती उतारी।
रंग बिरंगे आकर्षक परिधानों मे सुसज्जित मांडलो ने कान्हा के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वन्दना सिंह, यशोभि ओझा, शम्पा समानता, रिम्पा समानता, नेहा पाण्डेय,रेनू रस्तोगी, ललिता विश्वकर्मा, सुनयना केशरी, पापिया दत्ता,शिखा श्रीवास्तव, मेघा पलाश,प्रीति जायसवाल, प्रिया शुक्ला, अतहर वारसी शैज़ खान आदि लोग उपस्थित रही ्
