किसान इण्टर कालेज में राधा सिंह के प्रयास से हुआ पैड बैंक की स्थापना

 

वाराणसी।मिर्जामुराद स्थित बुधवार को किसान इण्टर कालेज में महिला प्रमुख सक्षम, काशी प्रांत राधा सिंह के संयोजन में दिव्यांग व सकलांग आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं हेतु रोटरी क्लब सारनाथ सखी पैड बैंक के द्वारा नि:शुल्क सखी पैड बैंक की स्थापना की गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निर्मला सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि राधा सिंह,सखी पैड बैंक की फाउंडर सुनीता भार्गव रही। कार्यक्रम में कालेज की मैनेजर सविता सिंह, महिला प्रमुख सक्षम जिला वाराणसी माधूरी बरनवाल एवं कालेज के सभी शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रही।

इस अवसर पर महिला प्रमुख सक्षम काशी प्रांत राधा सिंह ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग व सकलांग बालिकाओं एवं महिलाओं के स्वास्थ्य,स्वच्छता व सुरक्षा लिए पूरे काशी प्रांत के बारहों जिले में रोटरी सारनाथ सखी पैड बैंक के सहयोग से नि:शुल्क सखी पैड बैंक की स्थापना की गई है। इस पैड बैंक से हर महीने मुफ्त पैड प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर लगभग दो सौ बालिकाओं में निःशुल्क पैड वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *